नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच सीएमओ गरीमा पाटीदार के मार्गदर्शन में पीएम स्वनिधि योजना का शिविर पंजाब नेशनल बैंक अंबेडकर मार्ग पर लगाया गया। जिसमें 30 पथ विक्रेताओं ने भाग लिया।
ब्रांच मैनेजर भारती द्वारा शिविर में 25 हितग्राहियों का ऋण स्वीकृत होकर वितरण किया गया। शेष हितग्राहियों को सोमवार को बुलाकर ऋण वितरण किया जायेगा। उक्त जानकारी सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य द्वारा दी गई।