BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 10:41 am
KHABAR : राज्य आनंद संस्थान मध्य प्रदेश के आनंद विभाग ने किया एक दिवसीय अल्पविराम अभियान अंतर्गत द्वितीय कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। राज्य आनंद संस्थान मध्य प्रदेश के आनंद विभाग द्वारा प्रदेश भर में एक दिवसीय अल्पविराम अभियान अंतर्गत द्वितीय कार्यशाला कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन, आनंदम जिला नोडल अधिकारी रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव ओपी विजयवर्गीय के संयोजन, समन्वय में जिले के आनंद ग्राम मदकोटा में आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रारंभ में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि लाल सिंह तथा उप सरपंच प्रतिनिधि मदन सिंह चौहान और प्रतिभागी आनंदकों ने दीप प्रज्जवलन किया। मास्टर ट्रेनर मनीष परमार ने आनंद विभाग और उसकी गतिविधियों का परिचय दिया। माध्यमिक शाला की बहनों ने सुमधुर प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात  परिचय वीडियो के साथ मनीष परमार ने आनंद की ओर सत्र से सहभागियों को अल्पविराम की अवधारणा से जोड़ा। आनंद क्या है? कैसे बढ़ता है? कैसे घटता है? इन प्रश्नों पर अल्पविराम लेकर सभी ने अपने अनुभव साझा किए। इसके पश्चात जीवन का लेखा जोखा के  बिंदुओं पर बातचीत करते हुए मास्टर ट्रेनर कैलाश भावसार ने आनंदकों से चर्चा करते हुए बताया कि कृतज्ञता प्रकट करके, क्षमा करते या मांगकर किस प्रकार आनंद को बढ़ाया जा सकता है ।  इन बिंदुओं पर स्वयं तथा प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किये। मदद की चौन तथा गुब्बारे शॉर्ट फिल्म के माध्यम से मदद और रिश्तों के जीवन महत्व के बारे चर्चा की गई। 
इस अवसर पर आनंद ग्राम क्लब के शंकर लाल शर्मा, ऋषि राज अग्रवाल, राकेश भटनागर, नारायण सिंह सिसोदिया, दुलालाल, धरमचंद जैन, बग्दू सिंह सहित पंचायत सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित थे। अतिथि  शिक्षक जगदीश दांगी ने अपने मदद का प्रेरणास्पद अनुभव साझा करते हुए बताया कि कॉलेज के दिनों में न केवल अपने किराये कमरे में रखा बल्कि शिक्षण शुल्क आदि का खर्च उठाया जो आज एक शासकीय सेवा में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE