रतनगढ़। गांव जाट के समीप सुबह कुंड में नहाने गए वृद्ध जगदीशचंद्र पिता अमरचंद धाकड़ पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके कारण वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया था। वृद्ध का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां वृद्ध का इलाज किया जा रहा है। फ़िलहाल जगदीशचंद्र खतरे से बाहर है।
वहीं वनविभाग ने जब रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा तो वो भी बुरी तरह घायल था। जिसका वनविभाग द्वारा उपचार करवाया जा रहा था लेकिन तेंदुए ने आखिरकार दम तोड़ दिया। वन विभाग द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार किया गया। तेंदुए की मौत कैसे हुई ये तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।