नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नीमच जिले से 348 यात्रियों का चयन रेण्डम पद्धति से कम्प्यूटर द्वारा रामेश्वरम् की यात्रा के लिए किया गया है। नीमच से 25 मार्च को इन यात्रियों के साथ विशेष ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। रामेश्वरम यात्रा के लिए उपखण्ड नीमच, जावद एवं मनासा क्षेत्र के 116-116 यात्रियों का चयन किया गया है। इन यात्रियों के साथ व्यवस्थाओं के लिए 7 शासकीय सेवक अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किये गये हैं, जो रामेश्वरम यात्रा पर इन यात्रियों को ले जायेंगे और वापस लायेंगे।
यात्रियों की चिकित्सा सुविधा के लिए एक चिकित्सक भी तैनात किया गया है। रामेश्वरम की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 25 मार्च 2023 को सुबह नीमच से रवाना होकर वापस 30 मार्च 2023 को नीमच रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेण्डम पद्धति से चयनित किये गये यात्रियों को परिचय पत्र भी प्रदान किय जावेंगे। चयनित यात्रियों को रामेश्वरम् यात्रा के लिए सूचना पृथक से दी जा रही है।