BREAKING NEWS
KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 3:42 pm
BIG NEWS : सीएम शिवराज का नीमच दौरा और यातायात विभाग के निर्देश, जानिए आवागमन ले लिए कोनसे रास्ते होंगे बंद, शहर में आने-जाने के लिए करे इस सड़क का उपयोग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में दिनांक 24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री मप्र शासन शिवराजसिंह चौहान का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। यातायात विभाग नीमच द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नीमच भ्रमण के दौरान दिनांक 24 मार्च 2023 को निम्न मार्ग पर वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे- 

1- हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंच मार्ग- 
वीवीआईपी के आगमन पर हवाई पट्टी से हिंगोरिया फाटक, महु रोड़, बस स्टेण्ड, बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, विजय टाकिज चौराहा, कांग्रेस कार्यालय, टाउन हॉल, दशहरा मैदान तक वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।     
2- कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान की ओर आने वाले मार्ग- 
विजय टाकिज से दशहरा मैदान की ओर चर्च के सामने तक, जाजु कन्या महाविद्यालय से पोस्ट ऑफिस चौराहा व गणेश मंदिर तक, जाजु बिल्डिंग से फिरोजशाह पेट्रोलपंप की ओर, गांधी भवन से टाऊन हॉल की और आने वाले वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3- मंदसौर की ओर से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेंड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंगला होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगे।
4- शहर से बाहर जाने हेतु वाहन डाक बंगला होते हुए जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा सकेंगे। 

नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दिनांक 24 मार्च 23 को वीवीआईपी का भ्रमण कार्यक्रम होने से परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर अनावश्यक परेशानी से बचे तथा यातायात पुलिस को सहयोग करे।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE