नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी प्रशासन द्वारा कार्गेट निकाला गया। जो कि पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर हवाई पट्टी तक पहुंचा और हवाई पट्टी से शहर के मुख्य मार्गों पर होता हुआ दशहरा मैदान जहां मुख्यमंत्री की सभा आयोजित होनी है, वहां तक पहुंचा। जिसमें प्रशासन और पुलिस प्रशासन की गाड़ियों का लंबा काफिला था।