BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 10:55 am
KHABAR : वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की मांग पर हुआ मेडिकल कॉलेज का नामकरण, मुख्यमंत्री शिवराज का जताया आभार, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में मंदसौर, नीमच, रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेजों के नामकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के 4 नवंबर 2022 को लिखे गए पत्र में की गई मांग को स्वीकार करते हुए, ठीक उसी अनुसार नामकरण किया। विधायक सिसोदिया ने इस सहृदयता पर मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार प्रकट किया है।
4 नवंबर 2022 को लिखे पत्र में वरिष्ठ विधायक सिसोदिया ने मुख्यमंत्री चौहान से मांग की थी कि मंदसौर, नीमच और रतलाम के मेडिकल कॉलेज का नामकरण राजनीतिक क्षेत्र में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले जनप्रतिनिधि, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सकलेचा,  स्व. सुंदरलाल पटवा तथा वरिष्ठ सांसद स्व. डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे के नाम पर किया जाना चाहिए।
पत्र में सिसोदिया ने लिखा था कि रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम स्व. डॉक्टर पांडे के नाम से किया जाए क्योंकि डॉ. पांडे जावरा से विधानसभा सदस्य भी रहे और यह क्षेत्र उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में आता है। डॉ. पांडे ने अपने परिश्रम एवं योग्यता के बल पर विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू को पराजित किया था। इसी प्रकार जावद विधानसभा क्षेत्र नीमच जिले में आता है, यहां पर वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सकलेचा ने जनता की सेवा की है। अतः नीमच मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सकलेचा के नाम से किया जाए तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा मंदसौर से विधायक रहे हैं, अतः मंदसौर मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा के नाम से किया जाए।
विधायक सिसोदिया की मांग को पूर्णतरू स्वीकार करते हुए शुक्रवार को नीमच के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने तीनों मेडिकल कॉलेज के नामकरण की घोषणा की। वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने नामकरण पर मुख्यमंत्री चौहान के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री चौहान की वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान की भावना का परिचायक है। मुख्यमंत्री चौहान ने मेरी मांग को स्वीकार किया इसके लिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद और आभार ज्ञापित करता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE