BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 3:51 pm
BIG NEWS: आवरी माता मेले में गिरजा जोशी की स्वर लहरियों से आधी रात तक झूमते रहे हजारों श्रोतागण, उमड़ा भक्तों का सैलाब, पढें खबर

Share On:-

चीताखेड़ा । आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी का चैत्र नवरात्रि 17वां मेला प्रारंभ में बिगड़े बेमौसम के कारण 2 दिन फीका रहने के पश्चात अब मेला निरंतर अपने सफलतम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को राजस्थान के सावा से आई सुप्रसिद्ध भजन गायिका गिरजा जोशी ने इस पड़ाव को सफलता की ओर बढ़ते हुए अपनी सुमधुर आवाज से मेलार्थीयों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात्रि को श्री कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप में बड़ी संख्या में श्रोताओं ने स्वर लहरियों में डुबकियां लगाते हुए उनके मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। गिरजा जोशी हजारों श्रोताओं के मध्य अपने भजनों का ऐसा समा बांधा कि वे उनकी गायकी की दाद दिए बगैर नहीं रह सके। राजस्थान के चित्तौड़ जिले से आए मशहूर भजन गायक गोविंदराव ने सर्वप्रथम ओ थाने सिमरु गजानंद देवा........ गणपति वंदना तथा मैं तो अरज करू गुरु थाने चरणा में रखो माने........ गुरु वंदना की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना.......... 

भजन की प्रस्तुति पर राधा कृष्ण बने कलाकार जीवंत झांकी शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। जय काली जय काली कलकत्ते वाली भजन पर महाकाली दुर्गा और भैरव का स्वांग धरे कलाकारों ने जोरदार अभिनय प्रस्तुत किया जिसकी हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहना की। रंगमंच पर हरियाणा से आए लाला अहिर ग्रुप के कलाकारों ने बाहुबली हनुमान, वानर, राधा कृष्ण, महाकाली दुर्गा काल भैरव की जीवंत सजीव चित्रण झांकियों के माध्यम से किया गया अभिनय जो आकर्षण का केंद्र रहा। 

भव्य भजन संध्या कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, समाजसेवी घनश्याम यदुवंशी बमोरी, पूर्व सरपंच मोहन सिंह तोमर, अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर अकबर खां पठान, नवीन जुणी द्वारा मां आवरी माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE