सरसी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जावरा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित तहसील स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वॉरियर्स पथ अकादमी, सरसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अकादमी के 12 खिलाड़ियों का विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जावरा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि का श्रेय अकादमी के कोच जितेंद्र राठौड़ के मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया जा रहा है।
चयनित खिलाड़ियों में हर्ष राज सिंह, जोगेंद्र सिंह, जयदेव सिंह, शैलेंद्र सिंह, अर्पित धाकड़, जयनारायण धाकड़, श्रीपाल वृत्तियां, पिंकी रोहिदास, प्रतिज्ञा कुंवर, नंदनी राठौर, शिवानी चौधरी और खुशी परमार शामिल हैं।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर श्री साई पब्लिक स्कूल, सरसी के संचालक राजपाल सिंह, खेल प्रेमी प्रमोद खारोल, पिंटू बैरागी, पवन धाकड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।