मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अफजलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय का तबादला करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक पुलिस लाइन मंदसौर पदस्थ किया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर निरीक्षक हरीश मालवीय को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में पदस्थ करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।