मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शुक्रवार को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा प्रातः 11 बजे ग्राम चंदवासा देवडुंगरी में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) एवं पर्यटन विभाग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बरखेड़ा देवडुंगरी में उप स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय विद्यालय, पीडीएस दुकान का अवलोकन करेंगे तथा सहकारी संस्था के समीप आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे ग्राम लसूडिया कदमाला में एक औद्योगिक इकाई का निरीक्षण करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत परिसर, मल्हारगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन से संवाद करेंगे। दौरे के उपरांत उप मुख्यमंत्री देवड़ा का रात्रि विश्राम मंदसौर में रहेगा।