BREAKING NEWS
BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 5:34 pm
TOP NEWS: वॉईस ऑफ एमपी पर पढ़ें 5 बजे पहले की टॉप बड़े खबरें, पढें एक क्लिक में

Share On:-

पत्नी की कैची से हत्या करने वाले आरोपी को 10 वर्ष कठोर कारावास  सजा 

नीमच। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार  द्वारा नीमच द्वारा चिन्हित जघन्य अपराध दहेज हत्या के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई,जिला लोक अभियोजक कार्यालय मीडिया प्रभारी अली असगर द्वारा बताया घटना में आरोपी नीमच के शंकर मील बंगला नंबर 59 क्षेत्र का निवासी घटना 7-8-2019 की हे आरोपी अजय उर्फ चिंटू पिता राकेश उम्र 27 वर्ष, आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी सुना कर कहा कि मेरे घर का दरवाजा पहले से ही खुला था और मेरी पत्नी अंदर अचेत अवस्था में पड़ी थी? पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर एवं पड़ोसियों के बयान रिश्तेदारों के बयान से आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया एवं धार धार केंची से पत्नी की हत्या कर केची  को घर में ही कहीं छुपा ना बताया।

 

शाजापुर जिले के खोकरा कला में निकाली गई बाइक रैली
कालापीपल । तहसील के खोकरा कला में भारतीय जनता पार्टी  युवा मोर्चा द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमे शिवराज सरकार के तीन साल बेमिसाल, को उजागर किया । यह रेली खोकरा कला से शुरू होकर खरदोन कला में समाप्त हुई। पदाधिकारियों ने सरकार के कार्यों को उजागर किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के  मण्डल अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही लोगो का ध्यान रखा है और सरकार चौबीसों घंटे जनता के हित के लिए तत्पर रही हे। शिवराज सरकार ने जहां लाडली बेटियों के लिए योजना बनाई वहीं वर्तमान में लाडली बहना योजना भी लागू की हे। ऐसी कई योजनाएं हैं जो जन हित का कार्य कर रही हे। इस रेली में महेंद्र पाटीदार मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो खोकरा कला मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत कृषि समिति अध्यक्ष राकेश पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री जगदीश कुशवाह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश माहेश्वरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चालाखनसिहं भिलाला, गणेशपुर बुथ अध्यक्ष भोजराज मालवीय, सोनू पाटीदार, रवि पाटीदार, राजेन्द्र बना और साथ ही अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।


कार्यवाही करीब 05 लाख रुपये की कच्ची शराब व शराब बनाने की फैक्टरी को पकड़ा
शिवपुरी नवागत शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह भदोरिया ने पदभार सम्हालते ही अपने इरादे जाहिर करते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देशित किया कि रेत माफिया ,शराव माफिया,जुआ सट्टा चलाने वाले, मादक पदार्थ की विक्री करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें उक्त आदेश पर खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने कच्ची शराब की फैक्ट्री को पकड़ा है थाना प्रभारी को मुखविर से सूचना मिली कि ग्राम नदनवारा में बगदर नदी के किराने चार्ली पुत्र साहवसिंह ठाकुर एवं प्राणसिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी नदनवारा, अवधेश पुत्र खुमान सिंह निवासी ग्राम नोहरा अवैध रूप से देशी हाथ भट्टी की फैक्टरी लगाकर शराव उतार रहे है उक्त सूचना पर से फोर्स के साथ बगदर नदी के किनारे दविस दी तो वहां पर दो भट्टियां लगी हुई थी आग जल रही थी तथा तीन लोग बैठे हुए शराब बना रहे थे जैसे ही पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई तो तीनों लोग भागे जिनमें से एक व्यक्ति को पुलिस फोर्स ने घेरकर पकड़ लिया तथा दो लोग अंधेरे एवं नदी व झाडियों का फायदा उठाकर भाग गये जिनका पीछा किया गया पर पकड़ में नहीं आ सके पकडे गये व्यक्ति से पुलिस ने पूंछतांछ की तो उसने अपना नाम अवधेस पुत्र मानसिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम नोहरा थाना खनियांधाना का होना ।


लापता युवक की हुई हत्या, मृत युवक विधायक का भतीजा है 
खरगोन। लापता नाबालिक की हत्या, 23 मार्च 2023 से अभिनव ऊर्फ बिट्टटू डाबर बुलेट बाईक सहित था लापता, भगवानपुरा के निर्दलीय विधायक केदार डाबर का भतीजा है मृतक,पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में, नाबालिग युवक की लाश खरगोन डाबरिया में झाड़ियों से आरोपियों की निशानदेही पर की बरामद, बुलेट मोटर साइकिल मांगने पर नही देने पर दो युवको ने की थी हत्या, जिला अस्पताल में पीएम जारी, विधायक केदार डाबर, एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला, टीआई बीएल मंडलोई सहित बड़ी संख्या में परिजन मौजूद, खरगोन कोतवाली पुलिस जॉच में जुटी।

 

 

कांग्रेस के दो लोगों पर प्रकरण दर्ज,प्रधानमंत्री के फोटो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया
देवास। विगत दिनों राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके विरोध में शहर कांग्रेस जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा अन्य सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सयाजीद्वार के समीप प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस के दो पदाधिकारियों युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ द्वारा प्रधानमंत्री के पोस्टर अशोभनीय रुप से बनाकर उन्हें प्रस्तुत किया गया। मामले में फरियादी शुभम निवासी देवास द्वारा दोनों कांग्रेसी पदाधिकारियों पर थाना कोतवाली में धारा 505,1 व 505,2 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया। उक्त मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि भाजपा के दबाव में आकर मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले में सीएसपी विवेकसिंह ने बताया कि कांग्रेस का आज आंदोलन था इस दौरान दो व्यक्ति जो है पंकज और जितेन्द्र इनके द्वारा प्रधानमंत्री जी के कार्टून जैसा चित्र बनाके गलत ठंग से इसे प्रस्तुत किया गया। जिसकी शिकायत मिलने पर मामले में एफआईआर की गई। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया।

मुरैना में नकल माफिया सक्रिय
मुरैना। चंबल अंचल में यू तो 10वीं और 12वीं परीक्षा में नकल माफिया हावी होते नजर आता है और नकल माफिया यह प्रयास करता है के छात्र छात्राओं को जमकर नकल कराई जाए लेकिन अब कक्षा 5 और आठवीं में भी नकल माफियाओं के साथ-साथ छात्र छात्राओं के परिजन भी नकल कराने से पीछे नहीं हटते हैं, ताजा मामला प्राथमिक व मिडिल की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाओं में जमकर नकल हुई, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सरसेनी परीक्षा केन्द्र पर गेट पर ताला डालकर पालकों ने अपने बच्चों को नकल कराई,केन्द्र के बाहर नकल कराने वालों की भीड़ खड़ी दिखी,प्राथमिक की हिंदी और मिडिल की साइंस विषय की परीक्षा थी,इस केन्द्र पर करीब 18 स्कूलों के बच्चे परीक्षा देने आए थे,केन्द्र पर पहुंचकर देखा कि स्कूल के गेट पर अंदर से ताला पड़ा था,जब ताला खुलवाया तो परीक्षा कक्ष में पालक खड़े होकर बच्चों को नकल करा रहे थे,एक पालक तुरंत कक्ष से बाहर निकल गया और एक कक्ष में खड़ा रहा,जब उससे पूछा कि आपकी ड्यटी है क्या, तब वह सकपका गया और कक्ष से बाहर चला गया। ड्यूटी शिक्षक से पूछा तो उन्होंने बताया कि गांव के ही लोग हैं मना करते हैं लेकिन मानते ही नहीं हैं। स्कूल परिसर में करीब एक दर्जन से अधिक पालक घूम रहे थे,स्कूल केन्द्राध्यक्ष व स्टाफ ने कोई आपत्ति नहीं की,प्रशासन व विभागीय स्तर पर परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण दल भी बनाए गए थे लेकिन सरसेनी परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण दल नहीं पहुंचा,यहां खुलेआम नकल चलती रही, स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में बना हुआ है और आसपास के क्षेत्र के लोग परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे थे, हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी एके पाठक ने सभी शिक्षकों को नोटिस दें कर मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, उनका कहना है कि परीक्षाओं में किसी भी तरह की नकल नहीं होगी इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और केंद्रों पर जाकर कार्यवाही करें अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी


आरपीएफ एसआई की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टली नाली के पानी से आग बुझाने जुटा था आरपीएफ जवान
कटनी के एम.जेड.मुड़वारा स्टेशन टी.आर.आर.आई बिल्डिंग के एलएनटी के कार्य के दौरान मौजूद बड़े पेड़ को काटा गया था कटे हुए सूखे पेड़ में अचानक आग लग गई और आग धीरे धीरे कर विकराल रूप लेने लगी जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय रेलवे विभाग के अधिकारियों को मिली तत्काल सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इस दौरान मौजूद आर.पी.एफ स्पेक्टर अमर सिंह द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए पास में बह रहे नाले के गंदे पानी को आग पर डाला  जिससे कुछ हद तक बेकाबू आग पर काबू पाया गया कुछ ही देर  उपरांत फायर विकेट पहुंचने पर बेकाबू आग को शांत किया गया दरअसल तस्वीरों में आप देख सकते है। कटा हुआ पेड़ विगत कई माह से यहाँ रखा हुआ था जोकि पूरा पेड़ सूख चुका था ठीक इस कटे हुए पेड़ के ऊपर से ही एम.पी.ई.बी की मेन फाइबर केबल लाइन सूखे पेड़ के ऊपर से निकली है अगर समय रहते आग पर काबू नही किया गया होता तो शायद एक बड़ी घटना या दुघर्टना घटित हो सकती थी रोजाना यहां से आम जन का  आना जाना होता है। बतादे इस घटना से मध्य प्रदेश विद्युत मंडल को भी काफी हद तक नुकसान का सामना करना पड़ सकता था। फिलहाल एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE