देवास। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटा गया पूरा मशरूका भी बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि फरियादी आनंद रघुवंशी को देर रात देवास बस स्टैंड से तीन युवक ई-रिक्शा में बैठाकर दुर्गापुरा क्षेत्र ले गए, जहां उससे 3,600 रुपये, मोबाइल व दस्तावेज छीन लिए।
एफआईआर के बाद एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया सीएसपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने ब्ब्ज्ट फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ई-रिक्शा की पहचान कर आरोपी अरुण, संदीप व रवि को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की, जिनसे पूरा मशरूका बरामद कर लिया गया।