BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2026, 6:42 pm
BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन में जुटे विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भोपाल में मंत्रियों से लगातार मुलाकात कर मनासा के लिए मांगी सौगातें, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा/भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए महेश केवट को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भोपाल में पार्टी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी बीच मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र की मनासा विधानसभा से विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने राजनीतिक व्यस्तताओं के साथ-साथ अपने क्षेत्र के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों के मंत्रियों से लगातार मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों को मजबूती से रखा। 


भोपाल प्रवास के दौरान विधायक मारू ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक मारू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव व उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से भेंट कर कुकड़ेश्वर उप स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मांग रखते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात के दौरान मनासा एवं कुकड़ेश्वर क्षेत्र के विभिन्न नगरीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के समक्ष विधायक मारू ने ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क, पेयजल और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जुड़े विषयों को लेकर वरिष्ठ मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से हुई मुलाकात विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। विधायक मारू ने कुकड़ेश्वर और रामपुरा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। मंत्री सारंग ने इस विषय पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंट कर रामपुरा-कुकड़ेश्वर महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक हलचल के बीच विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का यह सक्रिय विकास अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर भोपाल में राजनीतिक समीकरणों को लेकर बैठकों का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर मारू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र की जरूरतों और विकास योजनाओं को लेकर मंत्रियों के समक्ष पैरवी करते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधायक मारू का यह प्रयास मनासा विधानसभा के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विधायक मारू का कहना है कि मनासा विधानसभा के समग्र विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाओं और ग्रामीण-नगरीय विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE