नीमच 29 मार्च 2023,जिले में जनसेवा मित्रों व्दारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का गांवों में रंगोली, दीवार लेखन आदि के माध्यम से व्यापक प्रसार प्रसार कर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में नीमच जिले के जनसेवा मित्रो द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में निरंतर सहभागिता दी जा रही है। सीएम फेलो श्री नीलेश मिश्रा के नेतृत्व में जनसेवा मित्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर, लोगो से संवाद कर, योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक कर रहे है।
इसी कड़ी में गत दिवस ग्राम पंचायत केलुखेड़ा में जनसेवा मित्र सुश्री कांता पाटीदार, सुश्री ज्योति पाटीदार एवं ग्राम पंचायत मुंडला में श्री नरेंद्रसिंह बोराना द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर आधारित आकर्षक रंगोली एवं दीवार लेखन के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार का कार्य पूरे उत्साह के साथ किया गया है।