BREAKING NEWS
BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 5:28 pm
WOW: नीमच के लिये अच्छी खबर, मुख्यमंत्री चौहान द्वारा सिंगल क्लिक से एमएसएमई उद्यमियों को 400 करोड़ रुपए का अनुदान अंतरित, पढ़ें खबर

Share On:-

नीमच । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्‍दारा बुधवार को प्रदेश के 1450 सूक्ष्म, लघु औरमध्यम उद्यमों के उद्यमियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम 400 करोड़ रुपए कीअनुदान सहायता राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय के समत्व सभागार में हुआ। इस मौके पर एमएसएमई मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा, एमएसएमई सचिव श्री पी नरहरि भी उपस्थित  थे।

इस मौके पर एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने कहा कि बुधवार को प्रदेश के 1450 एमएसएमई उद्योगों के उदयमियों को 400 करोड की अनुदान की राशि मुख्‍यमंत्री जी द्वारा खाते में अंतरित की गई है। पिछले दिनों मुख्‍यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में 1780 उद्योगों का भूमिपूजन किया गया था। जिसमें से 1600  उद्योगों ने उत्‍पादन शुरू कर दिया है। प्रदेश के 48 जिलो में नये उदयोग प्रारम्‍भ हुए है। मंत्री सखलेचा ने कहा, कि प्रदेश में 70 से अधिक कलस्‍टर  बन चुके है। इन कलस्‍टरों के माध्‍यम से 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा । केन्‍द्र सरकार द्वारा भी प्रदेश में 10 कलस्‍टर स्‍वीकृत किये गये है। नीमच के एनआईसी कक्ष में इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक उदयेग श्री अमर सिंह मोरे, जिला कोषालय अधिकारी श्री बीएम सुरावत, उदयोग संघ के पदाधिकरी श्री रमेशचन्‍द्र कदम, श्री रिखब गोपावत व अन्‍य उद्योगपति एवं नव उद्यमी भी उपस्थित थे।

एमएसएमई विभाग के सचिव पी. नरहरि ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास के लिए 2021 में लागू की गई एमएसएमई नीति में इन उद्यमों को विभिन्न प्रकार के अनुदान एवं सेक्टर्स को विशेष पैकेज दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि एमएसएमई नीति के प्रावधानों के तहत इन उद्यमों को उद्योग विकास अनुदान, गुणवत्ता प्रमाणन हेतु सहायता, पेटेंट के लिए प्रतिभूति, अधोसंरचना विकास के लिए सहायता, ऊर्जा लेखा परीक्षा के लिए सहायता और बीमार इकाइयों के पुनर्जीवन के लिए सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE