नीमच । समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इससे आवेदक काफी खुश है। नीमच जनपद के ग्राम धामनिया निवासी विकास कुमार पिता देवीलाल सालवी भी समाधान एक दिवस के तहत मात्र दो घन्टे में स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र मिल जाने से काफी खुश है।
विकास सालवी ने बुधवार को लोक सेवा केन्द्र नीमच में प्रातः11 बजे स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया और उसे बुधवार को ही मात्र 2 घन्टे में प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने पर विकास का कहना है , कि उसने सोचा भी नही था,कि उसे इतनी जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा । पर यह सम्भव हुआ है मप्र.शासन की समाधान एक दिवस योजना से ।