नगरपालिका, नीमच द्वारा स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन आज
नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए भारत सरकार के आदेशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में 30 मार्च गुरूवार को सांय 6 बजे भारतमाता चौराहा (फोरजीरो) से विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वामि गौरव चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, नपा के समस्त सभापतिगण, पार्षदगण व स्वसहायता समूह की महिलाओं सहित अन्य संगठनों की महिलाओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी श्री श्याम टांकवाल एवं एनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य ने बताया कि स्वच्छता मशाल मार्च में शामिल जनप्रतिनिधि, महिलाएं व गणमान्य नागरिक हाथों में मशाल लेकर भारतमाता चौराहा से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का चौकन्ना बालाजी समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया
नीमच-प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का नीमच आगमन पर श्री चौकन्ना बालाजी समिति के पदाधिकारियों द्वारा दशहरा मैदान पहूंचकर रूद्राक्ष की माला भेंटकर सम्मान किया गया। एवं भूमाफियाओं के खिलाफ ज्ञापन प्रेषित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी। इस अवसर पर चौकन्ना बालाजी महंत योगीराज रंजन स्वामी, भगतराम नायक, विजय गोयल, हरीश, देवेन्द्र शर्मा, कैलाश जोशी, केशरसिंह तोमर, गिरिराजसिंह तोमर, प्रहलाद भाई, रविन्द्रसिंह तोमर, प्रमोद सहित बड़ी संख्या समिति सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
--------------------
श्री खाटु श्याम मंदिर पर विष्णु सहस्त्र नाम एवं कनक धारा के पाठ आयोजित-
नीमच-श्री खाटु श्याम मंदिर, पायलेट बाबा आश्रम एवं श्री चौकन्ना बालाजी पर विष्णु सहस्त्र नाम एवं कनक धारा के पाठ बुधवार 29 मार्च 2023 से 21 दिवस तक निरन्तर आयोजित किये जा रहे है। श्री चौकन्ना बालाजी महंत एवं समिति अध्यक्ष योगीराज रंजन स्वामी ने बताया कि देश में सुख समृधि एवं खुशहाली व देश में शान्ति रहे जिस को लेकर पण्डित दुर्गाशंकर पुरोहित नागदा द्वारा विष्णु सहस्त्र नाम एवं कनक धारा के पाठ आयोजित किये जा रहे है।
ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ओपन फॉर ऑल चित्रकला
नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ओपन फॉर ऑल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जावद ,मनासा, छोटी सादड़ी में किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा रंगों से ड्राइंग शीट पर बेहतरीन तस्वीरें उकेरी गई, जो कि रचनात्मक संदेशों को प्रसारित कर रही थी। प्रतियोगिता चार ग्रुप में विभाजित की गई। ग्रुप ए में कक्षा नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक ग्रुप बी में कक्षा 1 से कक्षा 2 तक, ग्रुप सी में कक्षा 3 से 5 तक और ग्रुप डी में 6 से 8 कक्षा के छात्र छात्राओं को अलंग अलग वर्गों में विभाजित किया गया। छात्र छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन, प्रदूषण, वैश्विक तापमान (ग्लोबल वार्मिंग ), सेव प्लेनट, स्वच्छ भारत, आदि मुद्दों पर रंगों के माध्यम से कैनवास पर अपने मनोभावों को ज्वलंत किया। परिणामों की घोषणा प्रतियोगिता के तुरंत बाद कर दी गई। जिसमे जावद में नर्सरी से यूकेजी वर्ग मे कर्ताग्य अग्रवाल (प्रथम), कृष्णा सागर (द्वितीय),मनस्वी कोहली (तृतीय) रहे। इसी प्रकार पहली और दूसरी कक्षा वर्ग में अयांश जोशी ,दिव्यम प्रजापत (प्रथम) , प्रतिष्ठा नागदा (द्वितीय) को पुरस्कृत किया गया। तीसरी से पांचवी कक्षा में कामाक्षी धाकड़ (प्रथम), कृष्णपाल सिंह (द्वितीय),एंजेल बदिवाल (तृतीय) स्थान हासिल किया। छठी से आठवीं में प्रथम अनंत सोनी , द्वितीय तनिष्क प्रजापति और तृतीय स्थान दिशिका श्रीवास्तव ने हासिल किया। इसी प्रकार छोटी सादड़ी में नर्सरी से यूकेजी वर्ग मे सारांश चतुर्वेदी (प्रथम), दरशाल मीणा (द्वितीय), पहली और दूसरी कक्षा वर्ग में शिवांश शर्मा (प्रथम), केशव पारिख (द्वितीय), वैदाही तेली (द्वितीय),को पुरस्कृत किया गया। तीसरी से पांचवी कक्षा में वैनका मुनोत(प्रथम), वंश जैन(द्वितीय), सान्वी जोशी (तृतीय) स्थान हासिल किया। छठी से आठवीं में जहरा तिनवाला (प्रथम), शशांक राव मराठा (द्वितीय) प्रिनल नरेडी (तृतीय) ने हासिल किया और इसी प्रकार मनासा में नर्सरी से यूकेजी वर्ग मे धियाना सोनी (प्रथम), अरिशत पमेशा (द्वितीय), कियंश मुंडरा (तृतीय) और दूसरी कक्षा वर्ग में अथर्व पाटीदार (प्रथम), अंश झांवर (द्वितीय), अर्नव कासट(तृतीय), को पुरस्कृत किया गया। तीसरी से पांचवी कक्षा में अंशिका पलोड (प्रथम) ,अग्रिमा पोरवाल (द्वितीय), रूहानी सहगल (तृतीय) स्थान हासिल किया। छठी से आठवीं में रितिका झंवर (प्रथम), अक्षत सोनी (द्वितीय) आशिता सचदेवा (तृतीय) ने हासिल किया । प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार भी वितरित हुए। इसके अलावा पेरेंट्स के लिए खेल-कूद और मनोरंजन की प्रतियोगिताएं भी हुई। संस्था की निदेशिका डॉ.गरिमा चौरसिया व प्राचार्य सरिष जोश ने विद्याथियों के प्रयासों की सराहना कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। अतिथि के तौर पर श्वेता बैरागी, मोनिका मराठा, विजय बैरागी, महेश मंड़वाना आदि मौजूद रहे।
सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता कर लौटे स्वयं सेवक का पीजी कॉलेज में किया अभिनंदन
दूदरसी । स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच का होनहार रासेयो स्वयं सेवक शौकिन नायक ने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में होने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। शिविर समाप्ति के पश्चात पुनः नीमच आने पर रासेयो परिवार पी जी कालेज ने शौकिन नायक का पुष्प माला से स्वागत किया । स्वागत करने वालों में प्राचार्य प्रशान्त मिश्रा रासेयो परामर्शदाता राजेंद्र सिंह सौलकी प्रोफेसर आर सी वर्मा प्रोफेसर सुनील कुमार धेतरवाल सम्मिलित थे ।इस अवसर पर रजनीश मालवीय ललित आर्य सहित सभी स्वयं सेवक उपस्थित थे । उक्त जानकारी प्रोफेसर राजेंद्र सिंह सौलंकी ने दी ।
कांग्रेस नेता ब्रजेश मित्तल के बड़े भ्राता श्री रमेशचंद्र जी गुप्ता का निधन
नीमच। स्व. दिनेश चन्द्र जी, महेश चन्द्र जी, नरेश जी मित्तल सिडनी ऑस्ट्रेलिया, बृजेश मित्तल (जिला संगठन मंत्री कांग्रेस) एवम मुकेश मित्तल हैदराबाद के बड़े भाई साहेब श्री रमेशचंद्र जी गुप्ता, 78 वर्ष, निवासी इंदौर का आकस्मिक निधन बुधवार 29 मार्च को हो गया। श्री रमेश चंद्र जी गुप्ता हंसमुख, मिलनसार, सरल स्वभाव व धार्मिक प्रवृत्ति के धनी थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम यात्रा बुधवार को निज निवास इंदौर से निकली जिसमे बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगरपालिका, नीमच द्वारा स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन कल
नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए भारत सरकार के आदेशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चैपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में 30 मार्च गुरूवार को सांय 6 बजे भारतमाता चैराहा (फोरजीरो) से विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वामि गौरव चैपड़ा, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, नपा के समस्त सभापतिगण, पार्षदगण व स्वसहायता समूह की महिलाओं सहित अन्य संगठनों की महिलाओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्वच्छता मशाल मार्च का आयोजन किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी श्री श्याम टांकवाल एवं एनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य ने बताया कि स्वच्छता मशाल मार्च में शामिल जनप्रतिनिधि, महिलाएं व गणमान्य नागरिक हाथों में मशाल लेकर भारतमाता चैराहा से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश प्रदान करेंगे।