BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 6:52 pm
BIG NEWS: ईंट भट्टों से 36 बाल श्रमिक करवाये मुक्त, जिला पुलिस की श्रम विभाग, चाईल्ड लाइन व बचपन बचाओ आंदोलन के साथ संयुक्त कार्यवाही, पढ़ें रेखा खाबिया की रिपोर्ट

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बालश्रम पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिला पुलिस ने बुधवार को बचपन बचाओ आंदोलन की टीम, चाइल्ड लाईन व श्रम विभाग की मदद से भूपालसागर थाना क्षेत्र के उदयपुर हाईवे किनारे स्थित 02 ईट भटटो से कुल 36 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। एक महिला बधुआ श्रमिक को भी मुक्त करवाया गया। 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा बाल श्रम व बाल तस्करी की प्रभावी रोकथाम के लिए गठीत उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति के सदस्य भोजराज सिंह पदमपुरा द्वारा भूपालसागर थाना क्षेत्र के ईट भटटो में बच्चों से श्रम करवाने की सूचना पर एएसपी शाहना खानम के नेतृत्व में कपासन, भोपालसागर व पुलिस लाईन के जाब्ता के साथ बचपन बचाओ आन्दोलन की टीम व चाईल्ड लाइन के सहयोग से बुधवार को भूपालसागर थाना क्षेत्र में भूपालसागर निवासी कालू पुत्र गणेश प्रजापत के तीन ईट भटटो पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 36 बच्चों को मोके से बालश्रम करते हुए मुक्त करवाया। जब संयुक्त टीम कार्यवाही के लिए ईट भटटों पर पहुची तो बच्चें ईट बनाने का कार्य कर रहे थे, जिस पर टीम ने उनसे बात कर उन्हें अपने संरक्षण में लिया। बच्चों ने पूछताछ में ईंट भट्टों पर सायं 5 बजे से रात्रि 12 बजे व रात्रि 2 बजे से सुबह 10 बजे तक दो शिफ्टों में मिट्टी से कच्ची ईंटे बनाने का कार्य करना बताया। मुक्त करवाये गये बच्चों में की उम्र 04 से 17 वर्ष के बीच की हैं, जिनमें 22 बच्चें व 14 बच्चियां शामिल है। मुक्त कराए बच्चों में अधिकतर बच्चे उत्तर प्रदेश निवासी है। इसके बाद टीम ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षा प्रियंका पालीवाल, सदस्य शिव दयाल लखावत, सीमा भारती गौस्वामी के समक्ष प्रस्तुत किया और समिति ने अग्रिम कार्यवाही तक के लिए सभी बच्चों को अस्थाई आश्रय दिलवाया। सूचना पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित व किशोर न्याय बोर्ड की प्रिन्सीपल मजिस्ट्रेट रजनी कुमावत भी बाल कल्याण समिति भी पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए मुक्त करवाए गये बच्चों से वार्ता की।

भूपालसागर पुलिस ने दोनो ईट भटटो के संचालकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ कर दिया हैं। इसी दौरान ईंट भटटे पर नियुक्त एक महिला बधुंआ श्रमिक को भी मुक्त करवाया गया और उसकी शिकायत पर पुलिस ने अलग से मुकदमा दर्ज किया। कार्यवाही के दौरान विशेष किशोर पुलिस इकाई की नोडल अधिकारी /अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहाना खानम, कपासन वृत्ताधिकारी गीता चौधरी, बचपन बचाओ आन्दोलन के राज्य समन्वयक दीप बनर्जी, सुन्नद सिंह, थानाधिकारी भोपालसागर भगवतीलाल, परियोजना अधिकारी दीपक, कैलाश सत्यार्थी, चिल्ड्रन फाउन्डेशन चित्तौडगढ़ से प्रोग्राम ऑफिसर भूपेन्द्र गुर्जर, काउन्सलर ललिता उपाध्याय, शोभा गर्ग, लीगल सहायक हिमानी नन्दवाना आउट रीचवर्कर सखाराम मेघवाल, दलजीत कौर चाइल्ड लाईन चित्तौडगढ़ से काउन्सलर करण जीणवाल, टीम सदस्य बाबू लाल मेघवाल, ललित माली, गोपाल चावला, रूचिका शर्मा आदी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE