नयागांव | सांयकाल नगरपरिषद नयागांव द्धारा साधारण बजट सम्मेलन आहुत किया गया जिसमें वर्ष 2023-24 का बजट राजस्व सभापति मदनलाल माली ने 12करोड़ 62 लाख रूपये का पेश किया जिसमें अनुमानित व्यय के साथ 20हजार रूपये बचत का बजट पेश किया गया जो सर्वानुमति से ध्वनि मति से पास किया गया इस अवसर पर सूरज कालोनी सी सी व नाली को लेकर भी चर्चा कि गई वार्ड क्रमांक 8में नाली निर्माण आदि पर भी चर्चा कि गई इस अवसर पर नगरपरिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़ पार्षदगण एवं सी एम ओ गिरीश शर्मा, इंजिनियर मोरे,लेखा पाल लोकेश मीणा, राजस्व विभाग के वर्मा सहित कर्मचारी उपस्थित रहे काग्रेस के दो पार्षद अनुपस्थित रहे|