BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 7:03 pm
BIG NEWS: महा अष्टमी के अवसर पर भादवा माता में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों की संख्या में पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु,हुवा अष्ठमी का हवन, पढ़ें खबर

Share On:-

नीमच।। मालवा की वैष्णो देवी आरोग्य स्थल महामाया भादवा माता में आज 29 मार्च बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूरदराज से पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे और माता के दरबार में मत्था टेक मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

29 मार्च को महा अष्टमी के अवसर पर रात्रि 10ः30 बजे से विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रों उच्चारण कर महाअष्टमी का हवन भी किया गया जो रात भर चलेगा।अष्टमी के अवसर पर मां भादवा माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यह उमड़ी इस दौरान नीमच और मनासा के रास्ते हजारों माता के भक्त पैदल यात्रा कर भादवा माता पहुंचे जिनका मार्ग में सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह जलपान और स्वल्पाहार से स्वागत किया गया।

वही सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग में पुलिस की चलित गस्त और स्थाई पॉइंट भी लगाए गए जहां पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। भादवा माता में महाष्टमी का हवन रात भर चलेगा इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में पूर्णाहुति की जाएगी और महा आरती के बाद चेत्र नवरात्रि मेले का समापन भी यहां किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE