सुवासरा। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सुवासरा एवं घसोई में आवेदन फार्म जमा करने वाले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर योजना से संबंधित कितने आवेदन प्राप्त हुए इस संबंध में जानकारी ली। सभी केंद्रों पर निर्देश देते हुए कहा कि आवेदन जमा करने आने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कार्य में तेजी लाएं एवं अधिक से अधिक आवेदन अपलोड कराए। केंद्रों पर आवेदन फार्म जमा करने के लिए आने वाली पात्र महिलाओं से चर्चा की। अगर किसी केंद्र पर समस्या आती है तो, उस संबंध तुरंत अवगत कराएं समस्या का तुरंत निराकरण किया जाएगा ग्राम पंचायत घसोई के कार्य की कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने प्रशंसा की इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम तहसीलदार मनोज शर्मा एवं जनपद सी.इ.ओ. यादव उपस्थित थे।