पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा जारी आदेश में आज दिनांक 30 मार्च राम नवमी एवं 4 अप्रैल महावीर जयंती पर पिपलियामंडी नगर में मटन की शॉप, अंडा, मछली शॉप पूर्ण रूप से बन्द किया गया है। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। फिर भी यदि किसी ने इस आदेश का पालन नहीं किया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।