मंदसौर। डाक विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
डाक विभाग कर्मचारी ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि आज यह कार्यक्रम हमारा वित्तीय वर्ष पूर्ण हो रहा है। उसमें हमने ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व 100 करोड़ बीमा धन का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त किया जिसने हमारी टीम ने बहुत मेहनत से कार्य किया उसके उत्साहवर्धन के रूप में पुरस्कार वितरण के लिए कार्यक्रम रखा गया इसके अलावा हमने हमारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और भारतीय डाक विभाग ने एक ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड पॉलिसी के लिए एक अभियान चलाया था जो टाटा एआईजी द्वारा प्रदान की जाती है इस पॉलिसी की सालाना प्रीमियम 399 रुपए मात्र है और अपने मंदसौर नीमच जिले में जन जन तक सुरक्षा कवच के उद्देश्य से प्रदान की थी। उसमें हमारे ही 1 साथी रघुनाथ मेघवाल जो की नया मालाखेड़ा में पदस्थ थे जिनका विगत वर्ष एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था उन्होंने ग्रुप एक्सीडेंटल गार्ड पॉलिसी ली थी तो उन्हीं का क्लेम प्रोसेस किया था हमारी ब्रांच ने और वह क्लेम एक समय बद्ध तरीके से सेटल हुआ और उनके परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान हुई जो हमारे बीएम द्वारा प्रदान की गई यह राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का काम करेगी उनके परिवार की जीविका और बच्चों की शिक्षा के लिए काम आयेगी आज इस सम्मान समारोह में नीमच मंदसौर के डाक विभाग के करीब 50 लोग शामिल हुए हैं।