भवानीमंडी। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में भवानी मण्डी में रेजीडेंस डॉक्टर आज पूरी तरह अवकाश पर रहे जिसके चलते सरकारी अस्पताल में मरीजो का तांता लग गया। जहां सुबह 9 से बजे ओपीडी में कतारें लग गई मगर डॉक्टरों के नही होने की वजह से मारिजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दोरान इमरजेंसी में मात्र एक ही फ़ास्ट ग्रेट नर्सिंग स्टाफ इरफान खान ने मरीजो को देखा जहॉ डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज खून पेशाब की जांच तक करवाने के लिए तरस गए।