BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 12:26 pm
NEWS : आमजन के हितार्थ नर्सेज को प्राथमिक उपचार के तोर पर दवा लिखने के अधिकार देने की मांग को लेकर राजस्थान नर्सेज यूनियन ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

अकलेरा। आमजन के हितार्थ नर्सेज को प्राथमिक उपचार के तोर पर दवा लिखने के अधिकार देने के लिए आज राजस्थान नर्सेज यूनियन झालावाड़ के द्वारा उपखण्ड अधिकारी अकलेरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। राजस्थान नर्सेज यूनियन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर डॉ का होना आवश्यक है लेकिन परिस्थितियां ऐसी हे की चिकित्सक की अनुपस्थिति में नर्सेज द्वारा अनाधिकृत रूप से प्राथमिक उपचार किया जाता है जिसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बाध्य किया जाता है लेकिन किसी भी प्रकार की कानूनी अड़चन आने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा पल्ला झाड़ लिया जाता है जिससे चिकित्सक की अनुपस्थिति में प्राथमिक उपचार के रूप में दवा लिखने वाला नर्सेज कार्मिक न्याय के लिए दर दर भटकता रहता है मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि
नर्सेज को प्राथमिक उपचार के तोर पर उपयोग में आने वालीं दवाओं को लिखने की  अधिकार दिया जावे तो हम भी चिकित्सक की अनुपस्थिति में आमजन को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सकें अतः आमजन के हितार्थ नर्सेज को दवा लिखने सम्बंधित गाइड लाइन जारी करवाने का श्रम करें, ज्ञापन के अवसर पर, सिनियर नर्सिंग ऑफिसर हंसाराम,पिताम्बर शर्मा, जुगराज मीणा,, रामस्वरूप मीणा,चेतन वर्मा, घनश्याम मीणा कामखेड़ा, घनश्याम पाडलिया, प्रवीण मीणा, सुरेश, ईश्वर ग्यारसी राम, सियाराम आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE