शुजालपुर। तहसील के अंदर आने वाले ग्राम गेरखेड़ी में शर्मा परिवार के होनहार बेटे का हुआ मध्यप्रदेश पुलिस में चयन हुआ। रोहित शर्मा के पिताजी कांताप्रसाद शर्मा ग्राम में एक छोटे से किसान, मां शिवकांता देवी ग्रहणी और बड़ी बहन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। इनके मां पापा का सपना था बेटे को वर्दी में देखना उनके इस सपने को पूरा करने के लिए बेटे ने घर की जिम्मेदारी के साथ साथ 4 साल से लगातार संघर्ष और कड़ी मेहनत की और इस दौरान बहुत सी परशानियो का सामना किया। पर कहते है जिनके होसले बुलंद होते है वो परशानियों से नही डरते और अंत में अपनी मंजिल को हासिल कर लेते है ,रोहित ने अपने माता पिता भाई बहन और परिवार के साथ साथ अपने गांव का नाम रोशन किया परिवार वालो को ऐसे होनहार और कर्मठ बेटे पर गर्व है।