BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 11:16 am
BIG NEWS : नीमच कलेक्टर का आदेश और सिंगोली पुलिस, जब तिलस्वां चौराहा पर पहुंचा राजस्थान पासिंग ट्रक तो की ये बड़ी कार्रवाई, चालक गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विगत दिनो से जिले मे भूसा के अवैध परिवहन की लगातार शिकायते एवं सूचना मिल रही थी। इसी कारण जिला नीमच दण्डाधिकारी द्वारा भूसा के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद पुलिस रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक केसी चौहान के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम ने एक ट्रक आरजे 09 जीडी 3012 को गेहूूॅ के भूसे से भरा जप्त कर आरोपी को गिरप्तार किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14.04.2023 को रात्री गश्त चेकिंग के दौरान तिलस्वां चौराहा पर रतनगढ तरफ से एक ट्रक आरजे 09 जीडी 3012 आते दिखा जिसे रात्री गश्त पॉइन्ट पर लगे अधिकारी/कर्मचारी की मदद से रोका जिसके दोनो साईडो व उपर की तरफ त्रिपाल व ट्रक की बॉडी के अंदर गेहूॅू का भूसा भरा होना पाया गया व ट्रक चालक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम नानूराम पिता गोटूजी बंजारा उम्र 35 साल निवासी ग्राम मोरवन थाना जावद, जिला नीमच का होना बताया। ट्रक चालक से भूसा के संबंध मे पूछताछ करते कोई वैध अनुमति नही होना बताया व सिंगोली क्षेत्र के गॉवो के खेतो से भरकर बिजोलिया राजस्थान बेचने ले जाना बताया गया। जिला दण्डाधिकारी नीमच के आदेश क्रमांक 262/सा.लेख/2023 नीमच दिनांक 06.03.2023 के पालन मे जारी आदेश से चारा व भूसा के अवैध परिवहन की रोकथाम का उल्लंघन करते पाया जाने से उक्त ट्रक चालक का कृत्य धारा 283, 188 भादवि व 208, 177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 49/2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। अवैध भूसा परिवहन से जुडे लोगो व ट्रक मालिक की तलाश की जा रही है।

जप्त मश्रुका- 
एक ट्रक आरजे 09 जीडी 3012 मय भूसा गेहूं का

नाम आरोपी- 
नानूराम पिता गोटूजी बंजारा उम्र 35 साल निवासी ग्राम मोरवन थाना जावद जिला नीमच

सराहनीय कार्य-
उक्त कार्य में सउनि रूघनाथ सिंह, प्रआर 315 मनोज ओझा की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE