BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 5:19 pm
KHABAR : नीमच एडीएम गामड ने जावद में लिया मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड ने शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय जावद में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। एडीएम गामड ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा, कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एंव वीवीपीएटी के बारे में पूरी जानकारी होना आवश्‍यक है। वे ईव्हीएम व वीवीपीएटी के बारे में अच्छी तरह से पूर्वाभ्यास करलें। जिससे उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने में कोई समस्‍या ना हो।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपीएटी का हेण्‍ड आन प्रशिक्षण भी दिया, निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को छोटे-छोटे समूह में इलेक्ट्रॉनिक ईव्हीएम व वीवीपीएटी के बारे में विस्तार से समझाईश देते हुए, ईव्हीएम व वीवीपीएटी का संचालन भी करवाया गया।

एडीएम ने जावद में 85 प्‍लस आयु के वरिष्‍ठ मतदाताओं एवं दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए घर-घर वोटिंग की प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर, जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम जावद राजेश शाह, तहसीलदार यशपाल सिह मुजाल्‍दा भी उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE