BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 5:15 pm
NEWS : पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 8 लाख 13 हजार रुपये, 4 स्कूटी सहित जुआ स‌ट्टा के उपकरण जब्त, 15 गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली चितौड़गढ़ थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित एक मकान में जुआ/सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ 8 लाख 13 हजार रुपये, 6 स्कूटी सहित सट्टा उपकरण जब्त कर 15 सटोरियो को गिरफ्तार किया है। भीलवाड़ा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा, चितौडगढ़ के रहने वाले लोग गांधीनगर सेक्टर 5 चितौड़गढ़ स्थित एक मकान में घोडी दाने पर जुआ खेल रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे जुआ/सट्टे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु एएसपी परबत सिंह एवं वृत्ताधिकारी चितौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के मार्गदर्शन एवं धानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी पुनि के निर्देशन में नाथूसिंह उनि व पुलिस थाना कोतवाली चितौड़गढ़ के पुलिस जाप्ता की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में विशेष टीम को गत रात्री में सूचना मिली कि कोतवाली चितौड़गढ़ थाना क्षेत्र में गांधीनगर सेक्टर नम्बर 5 स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ/सट्टा खेल रहे है।
पुलिस टीम ने उक्त सूचना पर थाना इंचार्ज नाथूसिंह उनि के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम को सेक्टर 5 गांधीनगर चितौडगढ़ में कस्बा चौकी के पास किला रोड़ चितौड़गढ़ निवासी अजय कुमार शास्त्री के मकान में प्रथम तल पर बने कमरे में 15 जुआरी झुण्ड बनाकर घोड़ीदाना पर रुपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुऐ मिले। पुलिस ने जुआरियो के कब्जे से कुल 8 लाख 13 हजार रुपये व 4 स्कूटी, जुआ/सट्टे के उपकरण घोड़ीदाने जप्त किये।
उक्त कार्यवाही में नाथूसिंह उनि इंचार्ज थाना कोतवाली चितौडगढ, एएसआई प्रहलाद सिंह, हैड कानि प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, कानि हरफूल, ओमप्रकाश, संदीप व वृत कार्यालय चितौड़गढ़ के छोटूराम टीम का योगदान रहा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE