बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की बुरहानपुर विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के ग्वालियर में दिए गए बयान का पलटवार किया है। शुक्रवार को अर्चना चिटनीस ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर पीसीसी चीफ़ जीतू पटवारी को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने जीतू पटवारी द्वारा इमरती देवी पर दिए गए बयान को महिलाओं का अपमान बताया है। उन्होंने कहा एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री जो महिला बाल विकास मंत्री रह चुकी है उनके प्रति अमर्यादित भाषाओं का इस्तेमाल करेंगे यह ठीक नही है। आपको निंदा करनी ही है तो उनके कार्यशैली की करो उनके विषय मे कोई राजनीतिक ठोस बात करनी है तो वह कहो। लेकिन महिलाओं को अपमानित करने वाली भाषाओं का इस्तेमाल मत करो क्योंकि भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगी। चिटनीस ने कहा जीतू पटवारी के इस बयान से देश की जनता और महिला शक्ति पूर्ण रूप से निंदा करती है और आने वाली 7 और 13 मई को कॉंग्रेस को इसका मुँह तोड़ जवाब देंगी।