BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 2:49 pm
KHABAR : 30 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भर रही महिलाएं, सागर के इमलिया में जलसंकट, महिलाएं बोली-गांव में पानी नहीं, 5 किमी पैदल चलकर खेतों से ला रहे, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सागर जिले में जलसंकट की आहट शुरू हो गई है। नरयावली विधानसभा की ग्राम पंचायत बड़ोरा के ग्राम इमलिया में रहने वाले आदिवासी पानी की किल्लत से जूज रहे हैं। गांव में पानी की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण वह खेतों में बने कुओं से पानी लाने मजबूर हैं। कुएं में करीब 30 फीट गहराई में उतरकर महिलाएं पानी भर रही हैं। जिससे उनको अप्रिय घटना होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने गांव में पानी की परेशानी को लेकर प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने कहा कि इस बार यदि गांव में पानी की समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करेंगे।


सरकारी कुआं सूखा, एक क्षतिग्रस्त हुआ
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी के लिए शासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गांव में दो कुआं हैं। ग्राम पंचायत ने एक कुआं बनवाया। लेकिन उसमें पानी नहीं है। वहीं दूसरा कुआं क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसका पानी पीने लायक नहीं है। ग्राम पंचायत, विधायक समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी को लेकर गांव के लोग चक्काजाम भी कर चुके हैं। ग्रामीण वीरसिंह ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है। चुनाव आते ही तो नेता वोट लेने आते हैं। जैसे ही चुनाव हो जाता है तो दोबारा पलटकर नहीं देखते। पूरा गांव पानी से परेशान हैं। जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरकर महिलाएं पानी भर रही हैं। इस बार पानी नहीं तो वोट नहीं डालेंगे।


पानी नहीं तो इस बार वोट भी नहीं देंगे
ग्राम में रहने वाली गीता बाई ने बताया कि गांव में पानी नहीं है। जिनके कुआं हैं, वह पानी भरने नहीं देते हैं। करीब 15 सालों से पानी के लिए परेशान हैं। शिकायत करो तो कोई सुनवाई नहीं होती है। 30 फीट गहरे कुएं में उतरकर सीढ़ियां चढ़कर पानी भरना पड़ रहा है। ऐसे भी कभी भी किसी के साथ घटना हो सकती है। इसके अलावा खेतों में बने कुओं से रोजाना 5 किमी पैदल चलकर पानी लाने मजबूर हैं। हर साल पानी के लिए परेशान रहते हैं। इस बार पूरे गांव ने तय किया है कि पानी की व्यवस्था नहीं होगी तो लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। गांव में करीब 400 वोटर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE