BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 7:33 pm
BIG NEWS : लाड़ली बहना योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा- वित्त मंत्री देवड़ा, मल्हारगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया मंडी में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। उसके पश्चात ग्राम मोतीपुरा में मोतीपुरा से मनासा मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम लिम्‍बावास में 10 लाख की लागत से निर्मित मांगलिक भवन का लोकार्पण किया। ग्राम बूढ़ा में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विकास खंड अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।
 
लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि ग्राम लिंबावास में स्कूल एवं मांगलिक भवन के चारों ओर बाउंड्री वाल का निर्माण करें। ग्राम हामूखेड़ी तक पहुंच मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। श्मशान घाट तक जाने के लिए पक्का रोड़ निर्मित होगा। 44 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम बांदरी तक लिंबावास होते हुए ड़बल रोड़ बनाया जाएगा। आगामी 21 मई की तारीख से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अब बुजुर्ग व्यक्ति हवाई जहाज से भी यह यात्रा करेंगे। जिले में अनगिनत विकास के काम हुए हैं। 876 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भी निर्माण किया जाएगा। इसका बहुत जल्द भूमि पूजन भी होगा। इससे हर खेत तक पानी पहुंचेगा। इस परियोजना से मल्हारगढ़ भी पंजाब की तरह बन जाएगा। प्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना, मुफ्त राशन वितरण, पीएम आवास, शौचालय, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक जल, उज्जवला गैस कनेक्शन योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसे कई जन कल्याणकारी योजना चलाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE