BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 8:17 pm
KHABAR : कलेक्टर के साथ बड़ावदा के पार्षदों की बैठक, पार्षदगणों ने आपसी मनमुटाव दूर कर सर्वसम्मति से जनहित में कार्य करने का निश्चय किया, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिले की नगर परिषद बड़ावदा में विगत दिनों से पार्षदगणों के मध्य उत्पन्न आपसी मनमुटाव, आरोप-प्रत्यारोप, दुराभाव को लेकर एक समन्वयकारी सद्भावना बैठक गुरुवार को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के साथ कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ-साथ समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा समस्त पार्षदगणों को शासन की गाइड लाइन, शासन के नियम, उपनियमो की जानकारी दी गई। शासकीय प्रावधानों के अनुसार कार्य संपादन से अवगत कराया। 

इस दौरान कलेक्टर ने समस्त पार्षदों की बात तथा प्रकाश में लाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने पार्षदों को बताया कि नियमों के दायरे में किस प्रकार पार्षदगण जनहित में उचित निर्णय सर्वसम्मत तरीके से ले सकते हैं। दूषित, कलुषित भावना से ग्रसित हुए बगैर एक दूसरे के सम्मान के साथ अच्छी कार्यशैली अपना सकते हैं। उचित कार्य संपादन, संचालन के समस्त बिंदुओं से कलेक्टर ने पार्षदगणों को अवगत कराया। आमजन के लिए बेहतर कार्य करने का आग्रह किया।पार्षदगणों द्वारा कलेक्टर की बात सुनकर आपसी सद्भावना एवं सम्मान के भाव के साथ कार्य करने का सर्वसम्मत भाव व्यक्त किया गया। सभी पार्षदों ने एक स्वर में आश्वस्त किया कि वे दूषित भावना से दूर रहकर नगर विकास में संपूर्ण योगदान देंगे। नगर परिषद के गरिमा के साथ संचालन में अग्रसर रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE