मनासा। थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एस के यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा 08 दिन पुर्व घर से लापता नाबालिक बालिका को तत्काल कार्यवाही कर सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मई 2024 को मनासा नगर से नाबालिग बालिका बिना बताये कहीं चली गयी थी जिसकी रिपोर्ट मनासा थाने पर कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तत्काल कार्यवाही करते हुए तथा व्यावसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी अरुण पिता राजूलाल सिकलीगर उम्र 28 साल निवासी आंत्री बुजुर्ग द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाना तथा उसके साथ खोटा काम करना बताया। नाबालिक के कथन अनुसार प्रकरण में धारा 366, 376, 376 (2) (एन) भादवि एवं 5एल/6 पोस्को एक्ट एवं 3(2) (वीए), 3(2) (12) एससीएसटी एक्ट का ईजाफा किया जाकर आरोपी अरुण सिकलीगर को गिरफ्तार किया गया।