BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 8:02 pm
BIG NEWS : नीमच के युवा को मिला पीएम नरेंद्र मोदी का न्यौता, पहुंचा दिल्ली, जानिये कैसे बढ़ाया नीमच का गौरव, पढ़े खबर 

Share On:-

नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह का आयोजन 11 से 14 मई के बीच किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन 11 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इस आयोजन में पूरे भारतवर्ष से 20 स्टार्टअप का चयन किया गया है। जिसमें वियोमा मोटर्स को भी शामिल किया गया है। जोकि वियोमा मोटर्स के लिए बड़ी उपलब्धि है। बताते चलें कि वियोमा मोटर्स को 2019 में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप के रूप में स्थापित किया गया था। 

वियोमा के फाउंडर वर्षा अनूप, शोमिक, हुजैफा अब्दुल अली ईरानी और उम्मे सलमा की कड़ी मेहनत के चलते कंपनी ने 4 वर्षों में 4 फेस में डेवलपमेंट किया है।वियोमा की एमडी और सीईओ वर्षा अनुप पेशे से एक एयरोस्पेस इंजीनियर और एमबीए है। वर्षा, उन चंद महिला उद्यमियों में से हैं जो एक ऑटोमोबाइल कंपनी की प्रमुख है। नीमच शहर के बेटे होजैफा अब्दुल अली ईरानी जो कि चार्टर्ड अकाउंटेंट है, और टेक्नोलॉजी में गहरी रूचि रखते हैं, वह भी वियोमा के फाउंडर 4 मेंबर्स में से एक है। हुजैफा अब्दुल अली ईरानी कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर भी है।वियोमा कंपनी ने फंडिंग के कई राउंड बीएसई, कोलोस्सा और सरकारी संस्थाओं डीएसटी व मैटी जैसे निवेशकों से सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। 

वियोमा मोटर्स इस वर्ष अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में भारत सरकार और संस्थाओं से प्रौद्योगिक सप्ताह में 20 स्टार्टअप में चयनित होना प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी दोनों की क्षमता की पुष्टि करती है। बताते चलें कि प्रौद्योगिकी दिवस भारत सरकार द्वारा 1999 से देश में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। जिससे युवाओं की तकनीकी क्षेत्र में रुचि को बढ़ावा मिले। इस आयोजन के माध्यम से वियोमा मोटर्स अपने सेल्फ चार्ज, जनरेटिंग स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रदर्शन करेगी। यह स्कूटर एक अतुलनीय रेंज और उन्नत तकनीकी सुविधाएं प्रदान करता है। वियोमा द्वारा निर्मित स्कूटर को प्रधानमंत्री, उद्योग विशेषज्ञ, केंद्र सरकार के मंत्रियों एवं तकनीक में रूचि रखने वालों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE