BREAKING NEWS
NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 3:09 pm
KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा कार्यक्रम, 500 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियां और राशन, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा- जनसेवा का अभियान आगे भी जारी रहेगा, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुरैना में सेवा और जनकल्याण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने अपने निज निवास ‘व्हाइट हाउस’ पर क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें साड़ियां और राशन सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान करीब 400 से 500 जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को साड़ियां एवं राशन सामग्री प्रदान की गई। कृषि मंत्री ने महिलाओं को अपने हाथों से सामग्री वितरित की और उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं तथा सुख-दुख की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा और जरूरतमंदों की मदद के रूप में मनाना सेवा का एक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसी भावना के साथ जनसेवा के कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा गतिविधियों को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाएगा।

हर घर में दीपक जलाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कृषि मंत्री ने आमजन से विशेष अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं। साथ ही देश के विकास, खुशहाली और समृद्धि की कामना करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सेवा, सहयोग और जरूरतमंद परिवारों की मदद का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं तक साड़ी और राशन सामग्री पहुंचाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE