BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 12:54 pm
NEWS : न्युवोको विस्टास ने तिमाही में 201.06 करोड़ का लाभ किया दर्ज, प्रबंध निदेशक ने घोषित किए परिणाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की एक अग्रणी निर्माण सामग्री कंपनी, ने 31 मार्च, को समाप्त तिमाही 201.06 करोड़ रुपये का कर उपरांत लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने अपने घोषित वित्तीय परिणामों में बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 29.11 करोड़ रुपये का पीएटी दर्ज किया था। कंपनी की आखिरी तिमाही में नेट कंसोलिडेटेड आय 2,930.96 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 2,940.26 करोड़ रुपये से 0.32 प्रतिशत कम थी। 31 मार्च को समाप्त वर्ष के लिए परिचालन से कंसोलिडेटेड राजस्व वर्ष दर वर्ष 14 प्रतिशत बढ़कर 10,586 रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री की मात्रा वित्त वर्ष 23 में वर्ष दर वर्ष आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 18.8 मिलियन टन हो गई। कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ ही उत्पादन क्षमता का भी विस्तार किया है।

न्युवोको विस्टास कार्पाेरेशन लिमिटेड प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णस्वामी ने तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि व्यापक आर्थिक संकेतक इस क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करते हैं क्योंकि मार्च-23 में भारत में वार्षिक उपभोक्ता मुद्रास्फीति 5.7 प्रतिशत तक कम हो गई और ईंधन कीमतें अपने हाल के उच्च स्तर से कम हुई हैं। सरकार के पूंजीगत व्यय पर जोर, विनिर्माण में बेहतर क्षमता उपयोग, दोहरे अंकों में क्रेडिट ग्रोथ और कमोडिटी की काफी हद तक उचित कीमतों के चलते अर्थव्यवस्था में विनिर्माण और निवेश गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है। बुनियादी ढांचे और ग्रामीण आवास के विकास पर सरकार के निरंतर ध्यान के साथ, वित्त वर्ष 2023-24 में सीमेंट की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है उन्होंने आगे कहा कि हमने वित्त वर्ष 2023 में ट्रेड वॉल्यूम्स पर प्रीमियम उत्पादों के लिए अपनी बाजार हिस्सेदारी 36 प्रतिशत तक बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है और यह हमारे लिए एक प्रमुख जोर क्षेत्र बना रहेगा। उत्तर में हमारी विकास परियोजनाएं, जिनमें भिवानी की 1.2 एमटीपीए सीमेंट क्षमता विस्तार और निंबोल में बाधाओं को दूर करना शामिल है, अच्छी प्रगति कर रही हैं और इससे हमें इस क्षेत्र में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित करने में मदद मिलेगी। रेडी-मिक्स कंक्रीट विकास की गति का संकेत करता है, और हम अखिल भारतीय प्लांट संचालन को सक्रिय रूप से बढ़ा रहे हैं। इस बिजनेस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गुवाहाटी और कोयम्बटूर प्लांट्स के एक के बाद एक चालू किए जाने के द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE