खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन अभिहित अधिकारी ओएन सिंह के निर्देशानुसार गुरूवार को खंडवा रोड पर यातायात पुलीस की चौकिंग के दौरान गाडी ट्रक नं. यूपी 20 बीटी 1335 में चावल पाये गये। दूरभाष से प्राप्त सूचना के अधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर उपस्थित हुई। निरीक्षण के दौरान ट्रक में लगभग 268 क्विंटल 60 किग्रा. चावल अलग-अलग ब्रांड के नटराज मयुर ब्रांड 30 किगा पैक्ड बेग, नटराज भोग राईस परमल ब्रांड 30 किग्रा पैक्ड बेग, डबल मयूर राईस परमल पर बोईल्ड सेला ब्रांड 30 किग्रा पैक्ड बेग एवं नटराज पापुलर प्रिमियम क्वालिटी बासमती राईस ब्रांड 26 किग्रा पैक्ड बेग पाये गये। टीम द्वारा मौके पर ड्राईवर से पूछताछ करने पर बताया गया कि माल प्रभु ट्रेडर्स खरगोन के मालिक का है। जांच के दौरान क्रय बिल तथा बिल्टी प्रभु ट्रेडर्स खरगोन के नाम की पाई गई। मौके पर ड्राईवर ने प्रभु ट्रेडर्स खरगोन के मालिक हरषित भंडारी को बुलाया तथा उन्होंने भी स्वीकार किया की माल मेरे द्वारा बुलाया गया। मौके पर खाद्य पदार्थ चावल के अलग-अलग ब्रांड के चार नमूनें गुणवत्ता की जांच वास्ते हरषित भंडारी के हस्ते लिये गये। नमूनें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। जॉच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के तहत विधिवत कार्यवाही की जायेगी।
कार्यवाही के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग से जिला अपूर्ति अधिकारी भारत जमरे, कनिष्ट अपूर्ति अधिकारी नरेन्द्र हेंमत मंडलोई तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से एचएल आवास्या मुख्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आरआर सोलंकी एवं नरसिह सोंलकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।