मंदसौर। जिला पंचायत मन्दसौर में आज सभागृह में साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष मनु प्रिया यादव एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य अधिकारी कर्मचारी इस सभा में सम्मिलित हुए। इस साधारण सभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमे खाद्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ विभाग और भी विभागों पर जिस सम्बंध में चर्चा की जा रही हैं खाद्य विभाग के अन्तर्गत गेहूं खरीदी केंद्र बनाए जा रहे हैं उसी संबंध में चर्चा की गई।