खरगोन। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत बुधवार से जिले में शिविर आयोजित होना प्रारम्भ हो चुके है। इन शिविरों में 67 सेवाआंे से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। गुरुवार को कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने गोगांवा और सनावद तहसील के गांवों में शिविरों के दौरान हो रहे कार्यांे की ताजा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान जाति, जन्म, नामांतरण और खसरा नकल भी वितरित की। कलेक्टर श्री वर्मा का ठिबगांव खुर्द में अनोखा रूप देखने को मिला। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ खुलकर वार्तालाप करते हुए नामांतरण और बंटवारे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भगवान विट्ठल और शोभाराम विट्ठल दो भाई सहमति से बंटवारा करवाना चाहते है। दोनों भाइयों का आपस प्रेम देखकर तारीफ की। दोनों भाइयों का नामांतरण पत्र मौके पर ही प्रदान किया। बंटवारे कराने के निर्देश दिए। ठिबगांव खुर्द और डोंगरगांव में जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र नामांतरण और खसरे की नकल भी वितरित की। कलेक्टर श्री वर्मा ने डोंगरगांव के सचिव के पास रिकॉर्ड नहीं होने की स्थिति में कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान खरगोन एसडीएम श्री ओएन सिंह, बड़वाह एसडीएम श्री बीएस कलेश, गोगांवा नायब तहसीलदार श्री रामप्रकाश अहिरवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पात्रता नहीं होने के कारण नहीं मिल सका जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ-
ठिबगांव खुर्द में करीब 65 वर्षीय परसराम ने अपने पुत्र की मृत्यु के बाद बैंक से बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर श्री वर्मा ने तुरंत बैंक मैनेजर श्री भाटिया से चर्चा की। श्री भाटिया ने आवेदन में पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत जैसे- पीएम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने से राशि नहीं देने की बात कही। कलेक्टर श्री वर्मा ने उसी समय नायब तहसीलदार श्री रामप्रकाश अहिरवार की गाड़ी में बिठाकर बैंक भेजा। लेकिन आत्महत्या के प्रकरण में जीवन सुरक्षा बीमा योजना में पात्रता नहीं होने से लाभ नहीं दिया जा सका।
इन्हें मिले दस्तावेज-
डोंगरगांव में कलेक्टर श्री वर्मा ने 12 जाति प्रमाण पत्र, 5 जन्म प्रमाण पत्र,7 नामान्तरण और 7 खसरा नकल तथा ठिबगांव खुर्द में 40 खसरा नकल, 7 जाति प्रमाण पत्र, 2 नामान्तरण वितरित किये। कलेक्टर श्री वर्मा ने डोंगरगांव, ठिबगांव खुर्द के अलावा बदुद और रूपखेड़ा के जनसेवा शिविरों का भी जायजा लिया। यहां भी नागरिको से रूबरू होकर विभिन्न दस्तावेज वितरित किये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।