बडवानी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से प्रारंभ हो गया है। इसके तहत शासकीय विधि महाविद्यालय बड़वानी (महाराणा प्रताप भवन परिसर) में समय प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक तक संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को स्थानांतरण व चरित्र प्रमाण पत्र, नामांकन, माइग्रेशन, प्रोविजनल उपाधि, डुप्लीकेट अंकसूची से संबंधित सेवाएं प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. रविंद्र सिंह चौहान व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।