BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 5:55 pm
BIG REPORT : कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम एवं जिले को स्वच्छ बनाने हेतु किया पैदल भ्रमण, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर  

Share On:-

झाबुआ। यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में समाचार पत्रों में आ रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए 11 मई को रात्रि 08 बजे कलेक्टर तन्वी हुड्डा और पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु राजवाड़ा चौक झाबुआ से बस स्टैण्ड होते हुए जेल चौराहे तक पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि किस प्रकार लोगों को सडक पर निकलने पर कई परेशानियो का सामना करना पडता है। इसलिए सडक के आस-पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने एवं पार्किंग बोर्ड लगाकर उचित स्थान पर पार्किंग किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। 

नगर भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण- 2023 के तहत व्यापारियों को कचरा डस्टबिन में डालने व सभी दुकानों एवं घरों के बाहर डस्टबिन रख गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने को कहा गया साथ ही अपने आस-पास साफ-सफाई रखने को कहा गया। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री संजय काठी को सभी व्यापारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण अन्तर्गत साफ-सफाई में सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया। बस स्टैण्ड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स शौचालय का निरीक्षण कर नियमित रूप से सफाई करने को कहा गया। 

कलेक्टर हुड्डा द्वारा सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने और आस-पास साफ-सफाई करवाने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया। स्वच्छता अंतर्गत दिलीप कल्ब का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को साफ-सफाई के निर्देश दिये।  
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनिल कुमार झा, सीएमओ जितेन्द्र सोलंकी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE