नीमच। मुख्यमत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में नीमच शहर को अच्छी रैंक दिलाने हेतु एनजीओ के माध्मय से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ‘‘मेरा घर सबसे सुंदर’’ प्रतियोगिता आयोजित कर नागरिकों को अपना घर सबसे सुन्दर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं अपना घर सबसे सुन्दर रखने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किये की योजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत एनजीओ वन क्लीक सोल्यूशन द्वारा वार्ड नंबर 25 के रहवासी गिरिराजजी गोयल के घर को चयनित किया गया है, जिसमें उनके द्वारा अपने घर के सामने पेड़ लगाकर, पक्षियों के लिए सकोरे में पानी की व्यवस्था करने व पुराने टायरों से घर को सुंदर बनाने के लिए सतत प्रयास करते हुए, वेस्ट से बेस्ट 3आर (रिड्यूस, रियूज एवं रिसाइकल) करने की प्रक्रिया को निरंतर अपनी जीवन शैली में अपनाने का सफल प्रयास करते हुए समस्त नीमच रहवासियों को अपने नगर एवं घर के सामने व आंगन में सफाई और सौन्दर्यकरण बनाये रखने के लिए जागरूक किया गया। इसके तहत उपस्थित नागरिकों द्वारा अपना वार्ड जीरो वेस्ट बनने हेतु घर से निकलने वाले कबाड़ से नई उपयोगी वस्तु बनाने हेतु संकल्प लिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।