नीमच। पटवा एकेडमी फॉर एजुकेशन नीमच के छात्रा-छात्राओं ने सत्र 2022-23 की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता के साथ शिक्षकगणों का मान बढाया, जिसमें कक्षा 12 वीं के मीत मेहता (विज्ञान) 90.8 प्रतिषत, सूरज धाकड (कला) 87.5 प्रतिशत एवं एंजल मित्तल (कला) 87.2 प्रतिशत हांसिल किये, वहीं कक्षा 10 वीं की परीक्षा परिणाम में सुमैया मेव 88.8 प्रतिशत, हर्षिता पाटीदार 79.8 प्रतिषत एवं नफीज खान ने 70.4 प्रतिशत अंक हांसिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पटवा एकेडमी फॉर एजुकेशन संचालक, प्रबंधक एवं शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।