झाबुआ। ग्रीष्मकाल का सदुपयोग करने के उद्देश्य से निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 मई से 10 जून, 2023 तक तीरंदाजी, हैण्डबॉल, एथलेटिक्स, कराते, बॉक्सिंग, फुटबाल, व्हालीबाल, कुश्ती, कबड्डी आदि खेलों में जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले खेल प्रशिक्षण शिविर हेतु संबंधित खेल के प्रशिक्षक तींरदाजी हेतु - जयन्तीलाल परमार मो० 9098388405, जेवेन्द्र बोराडे मो० 9752239599, हैण्डबाल हेतु अवलोक शर्मा मो09981711719, एथलेटिक्स हेतु शिफाली मसीह, मो० 9039853996, फुटबाल हेतु संजय डांगी, मो० 9630130850, कुश्ती हेतु गुलाब गुण्डिया मो० 998149434, बाक्सिंग हेतु दिनेश खराडी मो० 7000116449, विकासखण्ड मुख्यालय हेतु पेटलावद हेतु हेमराज गणावा मो० 9926052901, थान्दला हेतु नितिन डामर मो० 9907707555, मेघनगर हेतु प्रिया हटिला मो० 9399660657 रानापुर हेतु दिनेश डामोर मो० 8871387110 एवं रामा हेतु सूर्य प्रताप सिंह मो0 8319835748 से एवं जिला खेल अधिकारी कार्यालय बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में सम्पर्क कर सकते हैं। पुलिस लाईन में फुटबाल, एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, क्रिकेट का खेल शिविर प्रातः एवं सायं पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा हैं, खेल शिविर को लेकर बच्चों में अति उत्साह हैं। खेल और युवा कल्याण विभाग बच्चों के अभिभावकों से आग्रह करता हैं कि बच्चों को खेलों से जोडने हेतु उन्हें खेल प्रशिक्षण शिविर में भेजने हेतु प्रोत्साहित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।