BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, लोकसभा निर्वाचन के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव बमोरा और सुबह का वक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान को लेकर उत्साह, मतदान केदो पर सुबह.. <<     KHABAR : सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव वोटिंग, दोपहर 01 बजे तक हुआ.. <<     KHABAR : सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ ने शांता.. <<     BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व- मंदसौर के आदर्श.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ पर धूमधाम से हुआ आद्य.. <<     NEWS : धुमधाम से मनाया जाएगा चित्तौड़गढ़ का.. <<     BIG NEWS: लोकसभा चुनाव में मंदसौर जिले में मतदान.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव वोटिंग, डिप्टी सीएम जगदीश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में वोटिंग.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण के तहत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व- नीमच जिले में शुरू.. <<     BIG BREAKING : लोकसभा निर्वाचन और नीमच विधानसभा का ये.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 8:07 pm
REPORT : सीसीएलई गतिविधियों पर आधारित चार दिवस का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रभारी ने की प्रशंसा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर    

Share On:-

शाजापुर। लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विद्यालय से प्राचार्य एवं एक शिक्षक को सीसीएलई गतिविधियों पर आधारित चार दिवस का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के मार्गदर्शन में शाजापुर- बड़ोदिया विकासखंड के शिक्षकों का प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में दिनांक 8 मई से 11 मई तक का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण मंडलोई, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य विजया सक्सेना, डीआरजी दिनेश चंद्र सोनी, प्रमोद खापरे (प्राचार्य) हाई स्कूल मक्सी, अक्षय चंद्रवंशी, हेमंत दुबे द्वारा किया गया। वहीं शुजालपुर, कालापीपल विकासखंड का प्रशिक्षण शा.कन्या उमावि शुजालपुर में प्रशिक्षण प्रभारी अल्पना राणा प्राचार्य, बनेसिंह मेवाड़ा, राधेश्याम वर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय पोलाय कला के प्राचार्य कुंदन वर्मा द्वारा किया गया। 

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशलों का विकास हेतु उन्हें किस प्रकार से तैयार किया जाए इस हेतु सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन (CCLE) की गतिविधियों को मास्टर ट्रेनर प्रवीण मंडलोई, विजया सक्सेना, दिनेशचंद सोनी, प्रमोद खपरे, बनेसिंह मेवाड़ा, अक्षय चंद्रवंशी, दिनेश सोनी, राजेंद्रसिंह राठौड़, माखनलाल धानुक, रविंद्र वैष्णव, मुकेश परमार, अशोक परमार, डीके सोनी द्वारा राज्य स्त्रोत समूह द्वारा जो प्रशिक्षण प्रदान किया गया था उसी तरह प्रशिक्षण देने का प्रयास डीआरजी ग्रुप द्वारा किया गया। प्रातःकाल योग गतिविधि खेल शिक्षक बीएल गोयल द्वारा करवाई गयी। प्रशिक्षण में सीसीएलई की अवधारणा, लेखन कौशल में निबंध लेखन, रिज्यूमे लेखन, समाचार पत्र निर्माण, प्रोजेक्ट परियोजना, आलेख लेखन वक्तव्य कौशल के अंतर्गत आशु भाषण, वाद-विवाद श्रव्य-दृश्य कौशल में नाटक, कहानी लोकगीत, लोकनृत्य की गतिविधियां के साथ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, फ़िल्म प्रदर्शन, साक्षात्कार का प्रदर्शन रोचक व स्मरणीय रहा।

कार्यक्रम के समापन सत्र जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे व एडीपीसी ओपी कारपेंटर द्वारा चारों सदनों को पुरस्कृत कर,प्रमाण पत्र वितरण कर किया गया कार्यक्रम का संचालन हेमंत दुबे,माखनलाल धानुक व आभार शा उमावि मोहना के प्राचार्य अक्षय चंद्रवंशी ने माना। प्रशिक्षण प्रतिवेदन वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मूल्यांकन अनीता श्रीवास्तव, अशोक पाटीदार, सियाराम पाटीदार, संतोष मालवीय (मतवाला) द्वारा किया गया। पीरामल फाउंडेशन के शाजापुर जिला प्रभारी शुभम द्वारा प्रशिक्षण गतिविधि हेतु सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE