BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 8:10 pm
KHABAR : सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर लगेगा स्वास्थ्य मेला, बीमारियों की जांच और उपचार सहित बचाव की दी जायेगी जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश के सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में 15 मई को स्वास्थ्य मेला (आरोग्यम-ओवरऑल वेल बीइंग) लगाया जायेगा। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में शहरी स्वास्थ्य संस्थाएँ, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक शामिल हैं। एमडी एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मेले में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। मेले में तम्बाकू के प्रयोग पर नियंत्रण किये जाने के लिये परामर्श देना, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर वार्ता, किशोरियों के लिये सेनेटरी नेपकिन के प्रयोग के लिये जागरूकता, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन के जाँच केम्प, एनसीडी स्क्रीनिंग में डायबिटीज, हाईपरटेंशन, कैंसर और आँखों की जाँच की जायेगी। मेले में टीबी की स्क्रीनिंग और जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम भी किये जायेंगे। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य मेले की जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड करेंगे। बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माह की प्रत्येक 14 तारीख को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है। मई माह में 14 तारीख को अवकाश होने से 15 मई को स्वास्थ्य मेले लगाये जायेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE