BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 10:05 am
KHABAR : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत आयोजित, शिविरों में राजस्व प्रकरणों और सीएम हैल्पलाइन निराकरण, पढ़े इमरान खान खबर 

Share On:-

डबरा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत आयोजित हो रहे शिविरों में राजस्व प्रकरणों और सीएम हैल्पलाइन के निराकरण के साथ-साथ मूलनिवासी, आय व जाति प्रमाण-पत्र प्रमुखता से बनाए जाएँ। कोई भी व्यक्ति शिविरों से निराश होकर न लौटे। इस आशय के निर्देश ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत चिरपुरा व टेकनपुर में जनसेवा शिविरों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डबरा एसडीएम प्रखर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।


कलेक्टर श्री अक्षय सिंह ने भ्रमण के दौरान इस क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाईयों, पत्थर खदानों और बीएसएफ अकादमी टेकनपुर का भी जायजा लिया। साथ ही अनाज मंडी डबरा व सरला वेयर हाउस डबरा गाँव उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर हो रही उपज खरीदी की व्यवस्थायें भी देखीं। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर प्लास्टिक पार्क बिलौआ, सेल प्राइम गोल्ड फैक्ट्री, चिरपुरा पत्थर खदान का जायजा लिया। 


जन सेवा शिविरों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि चिन्हित 67 सेवाओं से संबंधित कोई भी आवेदन बिना निराकरण के न रहे। आवेदक को इन सेवाओं के लिये भटकना न पड़े। उन्होंने कहा जन सेवा शिविरों का लाभ उठाकर भू-अभिलेखों से बेवा व नाबालिकी जैसे शब्द प्रमुखता से हटाए जाएँ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE