BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 11:12 am
KHABAR : संगठन से समृद्धि अभियान के अन्तर्गत जोडे जा रहे गरीब परिवार, परिवारों को दी जा रही है शासकीय योजनाओं के फायदों की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा उनकी आजिविका सुदृढ़ करने हेतु प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रत्येक ग्राम में समूहों के माध्यम से संगठन बनाकर संगठन से समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिले एवं अन्य जिले से (धार, झाबुआ, आगर मालवा) से आई सक्रिय दीदियों द्वारा घर-घर जाकर योजना की समझाईश की जानकारी दी जा रही है। बता रहे हैं कि आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत समूह से जुडकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सकते है।प्रधानमत्री कार्यालय द्वारा देश भर में 10 करोड ग्रामीण वंचित परिवारों की महिला सदस्यों को स्वसहायता समूह में सम्मिलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार समस्त राज्यों में स्वसहायता समूह गठन से सेचुरेशन प्राप्त किये जाने हेतु 18 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक आयोजन किया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में रतलाम जिले को स्व सहायता समूह गठन से सेचुरेट किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा हैं।जिला परियोजना प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वसहायता समूहों का गठन ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार संगठन से समृद्धि का अभियान चलाया जा रहा है। जो महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम नही है तथा आजीविका चलाने हेतु कोई कार्य नहीं कर रही है, इन सभी महिलाओं की मदद करने के लिये समूह गठन कर आजीविका चलाने हेतु महिलाओं को प्रेरित किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। झाबुआ व धार जिले जिले से आई 40 महिलाएं जो पहले से समूह गठन कर चुकीं हैं व मिशन के माध्यम से प्रशिक्षित है उनके माध्यम से समूह गठन से होने वाले लाभ तथा आजीविका चलाने हेतु घर-घर व गांव-गांव जाकर जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे लोगों को समूह मे जुडने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही समूह में जुडने के फायदे के बारे मे बताया जा रहा है।कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों से आह्नान किया गया है कि ग्राम पंचायत के समस्त एईसीसी परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवार को शत-प्रतिशत समूह में जोडने हेतु प्रेरित करे ताकि ग्राम से गरीबी को जड से खत्म किया जा सके। साथ ही कलेक्टर द्वारा समस्त बैंकों को भी निर्देशित किया गया है कि वह समूह गठन उपरांत समूह को बैंक में समूह को खाते खोलने हेतु अनावश्यक परेशान ना किया जाए और समूहों के केम्प के माध्यम से खाते खोले जाएं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE